Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रमों व् परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जीएम ग्राउंड कथारा में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के छात्रों द्वारा बेहतर परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था। वैसे तमाम बच्चों को 27 अगस्त को विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
ज्ञात हो कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा आयोजित होने सभी प्रतियोगिताओं में डीएवी कथारा के विद्यार्थियों ने अपना पूरा दम-ख़म लगाया एवं क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों ने परेड में हिस्सा लिया था, जिसमें डीएवी कथारा के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित दर्शकों का ध्यानाकर्षण किया। उक्त शानदार प्रस्तुति के लिए डीएवी कथारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्राचार्य डॉ खान ने सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं विजेता की ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों की हौसला अफ़जाई करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि डीएवी कथारा के विद्यार्थी प्रतिभा के धनी है। ये जहां जाते हैं, वहां अपना परचम लहरा कर ही आते हैं। प्राचार्य ने परेड एवं नृत्य नाटिका के मार्गदर्शक शिक्षक गणों को भी सम्मानित किया और उन्हें कुशल नेतृत्व के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भविष्य में सफलता के लिए अति आवश्यक हैं।

विद्यालय परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर एस मिश्रा, टी.एम. पाठक, असित कुमार गोस्वामी, रंजीत कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, जयपाल साव, रितेश कुमार, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, अराधना, ओशीन, नीरज कुमार सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, संगीत कुमार, ममता पात्रा, बबली कुमारी, अनु के., विकास कुमार, दीपक कुमार आदि विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *