Advertisement

डीएवी गुवा में प्राचार्य व् गणमान्य जनों ने किया पौधारोपण

वृक्ष मानव जीवन के अलावा प्राकृतिक सुंदरता के लिए अत्यंत अनिवार्य है-प्राचार्या

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पर्यावरण के प्रति जागरुकता एवं पर्यावरण रक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 जून को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सहित उपस्थित गणमान्य जनों ने विद्यालय परिसर में कई फलदार तथा उपयोगी पौधा लगाया।

इस अवसर पर बच्चों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता और स्वच्छता पहल के साथ गुवा क्षेत्र में पौधा लगाकर सतत पर्यावरण के लिए कार्यरत रहने का संदेश दिया गया। यहां सेल गुवा महाप्रबंधक आर के सिन्हा, डॉ टीसी आनन्द एवं आलोक यादव ने स्कूल की प्राचार्या उषा राय के अगुआई में आँवला आदि का पौधा लगाया।

इस अवसर पर प्राचार्य राय ने बच्चों को बताया कि वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए अत्यंत अनिवार्य है। बच्चों को बताया गया कि पौधारोपण के लिए सदैव अग्रसर रहें। वृक्ष ही हरियाली व जीवन प्रदान करने वाला है। वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए अत्यंत अनिवार्य है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जय मंगल साव, विकास मिश्रा, संजीव सिन्हा, अरविंदो साहू, ज्योति सिन्हा, राजवीर सिंह, आशुतोष शास्त्री, विनोद कुमार साहू, एस के पांडेय, योगेंद्र त्रिपाठी, भास्कर चंद्र दास, पवन कुमार, बोनी गुन, पूजा सिंह, शालिनी कुमारी, मनीषा व अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *