एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 6 फरवरी को देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण किया गया। उक्त आयोजन में केवि बोकारो थर्मल के प्राचार्य सहित तमाम शिक्षक व् स्कूली बच्चे शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हेतु कई चिन्हित स्थानों पर प्रोजेक्टर और स्क्रीन लगाकर विद्यार्थियों को सजीव प्रसारण दिखाया गया। बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से बच्चों में परीक्षा का तनाव कम होगा। विद्यार्थी इस प्रसारण और संवाद से लाभान्वित होंगे।
![]()













Leave a Reply