Advertisement

विकसित भारत विकसित रेल परियोजना का प्रधानमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। विकसित भारत विकसित रेल योजना के तहत 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर गोमियां रेलवे स्टेशन में क्षेत्र के सांसद एवं विधायक सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

बोकारो जिला के हद में गोमियां में विकसित भारत का विकसित रेल 2047 योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारतीय रेल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडर पास का शिलान्यास एवं उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 26 फरवरी को किया जाएगा।

इसी क्रम में धनबाद रेल मंडल के गोमियां एवं बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के बीच स्वांग एवं हजारी मोड़ के समीप रेलवे अंडर पास का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। उक्त अवसर पर गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान धनबाद मंडल द्वारा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

उक्त जानकारी 25 फरवरी को धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल विद्युत अभियंता ओमशंकर प्रसाद एवं वरीय मंडल सुरक्षा पदाधिकारी अभिनव सिद्धांत ने दी। मौके पर गोमियां स्टेशन के दर्जनों रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *