आरसीएफ में नए लेबर कोड के लिए विशेष कार्यकम
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। आरसीएफ लिमिटेड में उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय की ओर से नए भारत का नया लेबर कोड के बारें में संघटित व असंघटित कामगारों के लिए सुधारित योजना एवं प्रावधान का अवलोकन एवं भारत सरकार की श्रम निति सुधार की जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए विशेष कार्यकम का आयोजन किया गया। 21 नवंबर को भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए भारत का नया लेबर कोड लागू किया गया, जो स्वतंत्र भारत के श्रमिकों के लिए स्वतंत्र अब तक का सबसे बड़ा सुधार है।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में आरसीएफ लिमिटेड (RCF) के कार्यपालक निदेशक शरद सोनावणे, तथा उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय से प्रतिक सारस्वत (सहायक श्रम आयुक्त) और समरजीत सिंग यादव (सहायक श्रम आयुक्त) द्वारा उपस्थित सभी कंत्राटी कामगार, आरसीएफ के कर्मचारी एवं सभी यूनियन्स के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कड़ी में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 एवं व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020-को आधिकारिक रूप से लागू किया गया। इस अवसर का हिस्सा बनते हुए, आरसीएफ एवं उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के संयुक्त सहयोग से RCF में नए लेबर कोड के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Tegs: #Prime-minister-narendra-modis-new-labor-code-of-new-india-implemented
![]()













Leave a Reply