Advertisement

पटना में सांस्कृतिक महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। ईजेडसीसी का अर्थ पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र है। यह भारत के सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है, जो पूर्वी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है।

ईजेडसीसी बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) भारत में एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में, बिहार, त्रिपुरा और मिजोरम को ईबीएसबी कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया है।

इसका मतलब है कि उक्त राज्य सांस्कृतिक त्योहारों और ज्ञान साझा करने जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे, ताकि आपसी समझ और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। लक्ष्य भारत की विविधता का जश्न मनाना और एक दूसरे के संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना है।

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता द्वारा 9 एवं 10 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में सांस्कृतिक महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन होने वाला है, जिसमे विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा संगीत – नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर 8 अगस्त की संध्या 4.30 बजे से युवा आवास(यूथ हॉस्टल) पटना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन गया। जिसमें पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के उप निदेशक तापस सामंत रॉय एवं पदाधिकारी राज्यश्री दास ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि दो दिनों का यह कार्यक्रम तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथमतया हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे से दिनकर चौक से प्रेमचंद रंगशाला तक सांस्कृतिक झांकी का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को दिखाया जायेगा। इसके बाद उन युवा कलाकारों की नृत्य, गीत तथा संगीत की प्रस्तुति होगी, जो युवा महोत्सव में विजयी हुए हैं। इसके बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार, त्रिपुरा एवं मिजोरम के कलाकारों द्वारा नृत्य संगीत की प्रस्तुति की जाएगी।

साथ ही तीनों राज्यों के लोक नृत्यों का फ्यूजन तथा पारंपरिक फैशन शो का आयोजन होगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा लोक कलाकार व् रंगकर्मी तथा कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल खासतौर पर प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *