संघ की अगली अध्यक्ष होंगीं झरीया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह-राजेंद्र सिंह
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के प्रधान कार्यालय बोकारो के जनवृत नौ में 30 अगस्त एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि अभिभावक तुल्य पूर्व अध्यक्ष स्व. बच्चा सिंह का निधन कोयलांचल समेत बोकारो इस्पात संयंत्र के मजदूरों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. बच्चा सिंह सरीखे व्यक्तित्व की कमी को पूरा करना किसी के लिए भी असंभव है।
उन्होंने कहा कि बीते 27 अगस्त को संपन्न संघ के कार्यकारिणी बैठक में हिन्द मजदूर सभा के विचारधारा एवं नीति से प्रभावित कई दिग्गज नामों पर गहन चिंतन मनन किया गया। घंटो मशक्कत के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झरीया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हीं संघ के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम हैं। उनका हिन्द मजदूर सभा से वर्षो का संबंध रहा है। वे इसे अपना परिवार मानती हैं।
कहा कि स्व. बच्चा सिंह एक प्रखर एवं निडर नेतृत्वकर्ता की भूमिका में पूरे देश के मजदूरों के हक और अधिकार के लिए कई महत्वपूर्ण एवं सफल आन्दोलन का नेतृत्व किया। उनकी धर्मपत्नी हरेक महासम्मेलन में उपस्थित होकर बोकारो के मजदूरों का उत्साहवर्धन किया।
ऐसे में कार्यकारिणी का मानना था कि पूर्णिमा नीरज सिंह से बेहतर अध्यक्ष और नेतृत्वकर्ता कोई हो हीं नहीं सकता है। सिंह ने कहा कि बहुत जल्द युनियन की नवीन अध्यक्ष आप लोगो के बीच उपस्थित होकर आपका आशिर्वाद प्राप्त करेंगीं।
प्रेस वार्ता में सिंह के अलावा सुभाष चंद्र कुंभकार, शशि भूषण, अखिलेश सिंह, चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply