विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में 25 सितंबर को इंडिया गठबंधन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा विरोधी सभी दलों के नेतागण शामिल हुए। प्रेस वार्ता में बीजेपी सांसद विदुरी के कार्यकलापो की जमकर निंदा की गयी।
बैंक मोड़ गोमियां स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा नेता व झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि भरी संसद में जिस तरह से बीजेपी सांसद रमेश विधुरी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया इससे बीजेपी की छवि झलकती है।
उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के सांसद रमेश विधुरी ने पार्लियामेंट में जब अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तो वह अकेले नहीं थे, वहां भाजपा के कई सारे सांसद मौजूद थे। कुछ सांसद हंस रहे थे। इससे यह सिद्ध होता है कि बीजेपी और आरएसएस किस तरह अपने समर्थकों को शिक्षा दे रही है।
वहां किसी सांसद ने उनकी अमर्यादित भाषा पर रोक नहीं लगाई। ना ही भारतीय जनता पार्टी के किसी सांसद ने इस बात की निंदा की। इसका बदला देश की जनता अगले वर्ष होनेवाले संसदीय चुनाव में भाजपा से अवश्य लेगी।
मौके पर गोमियां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय, बंटी उरांव, अरुण यादव, अनिल सिंह, दरोगा प्रसाद सिंह, मुकेश यादव, लेखराज चौहान, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, जावेद हुसैन, इकरामुल हक, अभय सिन्हा, कृष्ण सिंह, कपिल मुनि यादव आदि नेतागण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply