Advertisement

आईआईटी आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने की सिरकत

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने संस्थान के भविष्य को उज्वल बताया।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और देश के तकनीकी विकास में आईआईटी आईएसएम धनबाद के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान की। मंच पर जब राष्ट्रपति ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आईआईटी आईएसएम धनबाद जैसे संस्थान न केवल तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, बल्कि देश को ऐसे युवा दे रहे हैं जो आने वाले समय में भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करें।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्ण पदक सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने छात्रों को नैतिकता, नवाचार और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल डॉ संतोष गंगवार सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री, आईआईटी आईएसएम के निदेशक, संकाय सदस्य, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत मंत्र उच्चारण और राष्ट्र गान के साथ किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *