प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल जीएम कॉलोनी पूजा समिति की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा का प्रतिमा विसर्जन जुलुश के दौरान धनबाद से आए मां कामख्या झाकी ग्रुप द्वारा बेहतरीन झांकी प्रस्तुत किया गया।
बताया जाता है कि इस अवसर पर कलाकारों ने अघोरी भगवान शंकर एवं मां काली सहित भूत प्रेत का रूप बनाकर एवं गर्दन में नाग सांप को लपेटे अनेक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भयभीत करने के साथ साथ झूमने को मजबूर कर दिया। प्रतिमा विसर्जन का यह जुलुश जीएम कॉलोनी मैदान से शुरू हुआ जो झारखंड चौक, रेलवे गेट, रेलवे स्टेशन होते कोनार नदी में विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव के निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

यहां धनबाद के कलाकारों में माही पांडेय, आयुष पांडेय, जुली कुमारी, वर्षा कुमारी, पायल कुमारी, मनोज तुरी थे जबकि पूजा आयोजन करवाने में रिंकू सिंह, महेश सिंह, संतोष गुप्ता, राजेश दुबे, सैनकी भाटिया, विश्वजीत आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply