Advertisement

शहीद स्थल का युद्ध स्तर पर रंग रोगन, तोरण द्वार व मंच लगाने की तैयारी-मो. तबारक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में 8 सितंबर 1980 को हुए गोलीकांड में 10 आदिवासी शहीद हो गए थे। इन शहीदों की याद में हर साल की तरह इस साल भी 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचेंगे।

इसे लेकर चाईबासा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सरकारी स्तर पर सभा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। शहीद दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। उक्त जानकारी झामुमों नेता मो. तबारक ने 6 सितंबर को दी।

उन्होंने बताया कि उक्त जनसभा में लगभग 15 हजार आम व् खास जनों को पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। झामुमों नेता के अनुसार 8 सितंबर को विभिन्न गाड़ियों का आगमन गुवा बाजार में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सभी गाड़ियों को श्रद्धांजलि सभा से 5 किलोमीटर दूर पुलिस प्रशासन के द्वारा रोककर प्रशासन के बस के द्वारा उन्हें गुवा बाजार पहुंचाया जाएगा।

वही मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एरोस्ट्रिप सुरक्षा बढ़ाकर बेरिकेटेड लगाया गया है। कहा कि श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, कोल्हान प्रमंडल के तमाम विधायक जिसमे मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन व अन्य उपस्थित रहेंगे।

बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति खासतौर से बनी रहेगी। अन्य मुहिम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुवा शहीद स्थल का रंग रोगन एवं तोरण द्वार लगाने की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यकर्ताओं की तैयारी में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *