गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आगामी 6 नवंबर को होनेवाले चुनाव में वैशाली जिला के हद में राघोपुर के वर्तमान विधायक और महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी पर पूरे बिहार के महागठबंधन प्रत्याशी के प्रचार की जवाबदेही है। तेजस्वी भी पूरे बिहार में अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हैं।

वैशाली जिले के कद्दावर नेता और वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री नित्यानंद राय कई महीनो से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में जनतांत्रिक गठबंधन के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा की ओर से सतीश यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। राघोपुर से सतीश यादव को जीताने के लिए नित्यानंद राय काफी मेहनत कर रहे हैं और रणनीति के तहत राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के यादव बहुल गांव में जाकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए आम जनता से आग्रह कर रहे हैं।
बताया जाता है कि 31 अक्टूबर को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि जनता का उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि राघोपुर में एनडीए की लहर है।

रहिवासी मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए, विकास और स्थिरता की सरकार एक बार फिर चुनने के लिए तैयार हैं। मंत्री राय का दावा है कि राघोपुर में भाजपा प्रत्याशी सतीश यादव की जीत और राजद के तेजस्वी यादव की हार निश्चित है।
![]()













Leave a Reply