Advertisement

लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री के रांची दौरे की तैयारी शुरू

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य उद्योग प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस के आगामी 19 जनवरी को उनके रांची आगमन को लेकर पूरे झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इसे लेकर उनके स्वागत हेतु खासी तैयारियां की जा रही है।

इस बाबत लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने 15 जनवरी को बताया कि केंद्रीय मंत्री पारस का आगमन 19 जनवरी को शाम 4 बजे रांची एयरपोर्ट पर होगा। जहां पर उनका स्वागत भव्य रूप से किया जाएगा। इसके उपरांत पारस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाम को एक महत्वपूर्ण मीटिंग करेंगे।

वही अगले दिन 20 जनवरी को सीसीएल के सभागार में भारत सरकार द्वारा दी जा रही 75 हजार नौकरियों में झारखंड के चयनित व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *