Advertisement

विस्थापन मुद्दों को लेकर डुमरी विधायक के कार्यक्रम आयोजन की तैयारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 15 जुलाई को डुमरी विधायक जयराम महतो के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने 12 जुलाई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया। साथ हीं साफ सफाई करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर झारखंड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी (जेएलकेएम) नेता लाला यादव, धनेश्वर यादव और दिलीप करमाली ने बताया कि जेएलकेएम को नव युवक खतियानधारी बांध प्रमंडल तेनुघाट विस्थापित संघ ने बताया कि पूर्व के नेताओं ने हमेशा सभी विस्थापितों को ठगने का काम किया है। अब हम सबों ने डुमरी विधायक पर आस्था व्यक्त करते है। अब विस्थापितों की लड़ाई लड़ने के लिए जेएलकेएम सुप्रीमो से अपील किया हूं कि विस्थापितों की हक और अधिकार की लडाई लड़नें में हम सब उनके साथ है।
मौके पर शंकर कुमार नायक, योगेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, करमचंद यादव, सूरज यादव, महेंद्र सिंह, राजेश यादव, नंदकिशोर यादव, मधु ठाकुर, अजीत कुमार महतो, महेश प्रसाद केवट सहित कई मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *