सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आगामी 8 सितम्बर को आयोजित होने वाले गुवा शहीद दिवस और झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 2 सितंबर को बैठक की गयी। जिसमें तैयारी कमिटी का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की बैठक जिला के हद में गुवा के डीबी में जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अन्तिम जोहार यात्रा से सम्बंधित तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।
बताया जाता है कि बैठक में गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप, मन्नाराम कुदादा, नोवामुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, सचिव अलोक अजय तोपनो, जगन्नाथपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, प्रखंड सचिव आनंद करुवा, पूर्व जिला सदस्य बामिया माझी, मो. तबारक खान, रिमू बहादुर, बिपिन पुरती को शामिल किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद हुए परिवारों के आश्रितों और झामुमो कार्यकर्ताओं को शहीद स्थल तक सकुशल लाने ले जाने का झामुमो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी लेगी। गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण आम जनता को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए झामुमो के नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड समिति को जिम्मेदारी दी गई है। देवगम कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को जिले के सभी क्रांतिकारी झामुमो कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 4 सितंबर को गुवा में तैयारी समिति की बैठक में स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री, सांसद बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडारी, अशोक दास, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, संयुक्त सचिव सोनु हरिवंश, मन्नाराम कुदादा, मंजीत हांसदा, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, लक्ष्मी सुरेन, मो. तनवीर आलम, इस्तेयाक आलम, अर्जुन कच्छप, मो. तबारक खान, वृन्दावन गोप, बामिया माझी, रिमू बहादुर, अलोक अजय तोपनो, मनोज लागुरी, महेंद्र तिरिया, कपिलेश्वर दोंगो, लागो चम्पीया, चरण चम्पीया, दामु चम्पीया, प्रभात कुमार सिंकु, सोनू हरिवंश राम, सोनू महापत्रो, दीनबंधु भँज, नितेश कुमार करुवा, अभिराम देवगम, मो. शादान, पप्पू करुवा, अभिषेक तांती, प्रधान चम्पीया, सोमा कुमार महतो, बिरसिंह पुरती, तुलसीनाथ केराई, सुभाष चंद्र दास, मो. फिरोज, शमशाद आलम, विजय कुमार, लखन हेमब्रम, मुकेश गोप, जगबंदु गोप, मो. बसीद इक़बाल, नौशाद अख्तर, सन्यासी कुमार राम व झामुमो के सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी समेत काफ़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply