Advertisement

पिछरी में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सर्किल नाईट मैच का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर स्थित पिछरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बीते एक अप्रैल की रात पिछरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सर्किल नाईट मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व मुखिया छ्त्रधारी मिश्रा ने फीता काट कर किया।

जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के कुल 16 टीम ने भाग लिया। उद्घाटन मैच तांतरी इलेवन और करगली इलेवन के बीच खेला गया। 10-10 ओभर के इस क्रिकेट मैच में तांतरी इलेवन 8 रन से करगली इलेवन को हराकर विजयी रहा।

बताया जाता है कि उक्त क्रिकेट मैच को प्रोत्साहित करने में आरएसएस के अर्जुन सिंह, व्यवसायी कृष्ण कुमार, अंकित मित्तल, जेएमएम नेता दीपक महतो, भोलू खान, भाजपा नेता शंकर रजक, रौशन सिंह, आर के सोनी, अनिल रजवार, अंकित मित्तल, कारू मिश्रा मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजको में मनीष मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, मुकेश पाल, परमजीत मिश्रा, लव मिश्रा, कुश मिश्रा, आर्यन मिश्रा, देव मिश्रा, सौरव मिश्रा आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *