Advertisement

प्रेम ने साबित किया कि मेहनत करेंगे तो सरकारी नौकरियां आपके पीछे भागेगी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गांव के युवा सरकारी नौकरी नहीं ले पाते और इकलौते बेटे मां-बाप के लाड़-प्यार में ही सीमित रह जाते हैं। परंतु बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के चलकरी बस्ती रहिवासी प्रेम कुमार नायक ने किताबों से सच्चा प्रेम कर इस अवधारणा को एक बार फिर झूठलाने का काम किया है।

जेएसएसएसी सीजीएल के लिए इस वर्ष निकले फाइनल रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों की सूची में प्रेम भी शामिल है। इतना ही नहीं, आरआरबी, असिस्टेंट लोको पायलट में भी सफल होकर इस होनहार युवा ने यह संदेश देने का काम किया है कि मेहनत करते हुए डटे रहेंगे तो नौकरी खुद ही आपको ढूंढ़ते हुए आपके घर-दरवाजे तक आयेगी।

प्रेम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता व पूरे परिवार तथा गुरुजनों को दिया है। सीसीएल की सेवा से इसी वर्ष सेवानिवृत्त फोरमैन सह जमसं बीएंडके जीएम यूनिट के अध्यक्ष शंकर नायक और मां चिंता देवी की भी चिंता दूर हो गई। बेटे ने उनका नाम रोशन किया है। दो बड़ी व छोटी बहनें भी अपने भैया राजा की इस सफलता पर फूले नहीं समा रही है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, मुखिया अकलेश्वर ठाकुर व अन्य ने प्रेम के इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *