Advertisement

प्रेम को मिला नियुक्ति पत्र, सपरिवार रजरप्पा के छिन्नमस्तिके मंदिर में की पूजा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के ह्ड़वं पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत रहिवासी सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी शंकर नायक के पुत्र प्रेम कुमार नायक जेएसएसएसी सीजीएल के लिए इस वर्ष निकले फाइनल रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों की सूची में 29 वें नंबर में शामिल है।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बीते दिनों प्रेम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उनका नियुक्ति श्रम अधीक्षक कृषि श्रमिक धनबाद में हुई है। प्रेम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता व पूरे परिवार तथा गुरुजनों को दिया है। पिता शंकर नायक और मां चिंता देवी बेटे की सफलता से फूले नहीं समा रही।

नियुक्ति पाकर नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी को प्रेम पूरे परिवार के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर परिवार की कुशल मंगल कामना की। मौके पर भाजपा फुसरो नगर मंडल के निवर्तमान महामंत्री टुनटुन तिवारी, जमसं बीएंडके क्षेत्रीय अघ्यक्ष राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *