एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के प्रांगण में 14 मई को कस्तूरबा संकुल के 6 विद्यालय के सभी आचार्यों एवं दीदी की बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित बैठक मे विद्यालय के अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राम नरेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय, मकोली विद्या मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सचिव छेदी नोनिया, स्टाफ क्वार्टर विद्यालय के सचिव सुमित बंसल एवं सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

उक्त बैठक में आगामी 16 मई को होने वाले संकुल स्तरीय मातृ सम्मेलन की पूर्व समीक्षा की गई। इस बैठक में पूरे संकुल से कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन, शिशु मंदिर ढ़ोरी, शिशु मंदिर मकोली, पिछरी एवं विद्या मंदिर तुपकाडीह से लगभग सौ से अधिक की संख्या में आचार्य व् दीदीजी उपस्थित थे। बैठक में मातृ सम्मेलन हेतु विभिन्न प्रकार के विभाग बाटे गए और कार्यक्रम किस प्रकार सफल हो, इसका चिंतन मंथन किया गया।
बैठक में कहा गया कि आयोजित सम्मेलन में कस्तूरबा संकुल के 6 विद्यालय में पढ़ने वाले सभी भैया बहनों की माताएं एवं अन्य महिलाओं की लगभग एक हजार से अधिक की संख्या भाग लेगी। शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply