Advertisement

प्रसन्न सागर जी महाराज का गोमियां में जैनियों ने किया भव्य स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जैन समाज के प्रखर साधक प्रसन्न सागर जी महाराज का गोमियां आगमन पर स्थानीय जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित जैन मंदिर में परम पूज्य अंतरमना आचार्य गुरुवर 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार सम्मेद शिखर से महाराष्ट्र की ओर चल रहा है। इसी क्रम में 25 फरवरी को उनका गोमियां में मंगल प्रवेश हुआ। जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य अगवानी की और भक्ति भाव से दिन भर जैन मंदिर में प्रवचन का कार्यक्रम चलता रहा।

इसी कड़ी में 26 फरवरी को गोमियां से उनका मंगल विहार साड़म एवं पेटरवार की तरफ होगा। महाराजश्री के गोमियां प्रवास में साड़म, पेटरवार, ललपनियां, जैनामोड़ के जैन धर्मावलंबियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर जैन मंदिर में आचार्यश्री के सानिध्य में कार्यक्रम चलता रहा। उनके आशीर्वचनों को दर्जनों जैन महिला पुरुषों ने श्रवण किया।

मौके पर मानिक चंद जैन, धर्म चंद जैन, विजय कुमार जैन, राजेंद्र जैन, सुरेश जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, संजय जैन उर्फ संजू, सुभाष काला सेठी, राजीव जैन, रितेश जैन सहित कई दर्जनों जैन समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *