Advertisement

प्रमुख एवं पंसस ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौडे एवं स्वांग उत्तरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या धनेश्वरी देवी ने मल्लाह टोला में बननेवाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। कहा कि अब बरसात में रहिवासियों को नहीं होगी मुश्किलें।

गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत मे 15वें वित आयोग से पंचायत समिति मद से मल्लाह टोला में 102 फिट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास 18 जनवरी को किया गया। शिलान्यास गोमियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौडे ने पुरे विधि विधान से पूजा कर किया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्या धनेश्वरी देवी ने कहा कि विगत 15 साल से यह सड़क नही बना था। जिस कारण आने जाने मे गांव वालो को काफी परेशानी होती थी। जबकि यह मुख्य मार्ग है। हर तरफ पीसीसी पथ बना हुआ है।

सिर्फ यही 102 फिट बीच मे किसी कारण वश छुट गया था। इसके बन जाने से बरसात के दिनों में मुश्किलें नहीं होंगी और आवागमन सुचारू तरीके से होगा। मौके पर कई गणमान्य सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *