गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में बीते 25 मई को संपन्न पंचायत उपचुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। जिला के हद में भगवानपुर प्रखंड के महमदाबाद पंचायत के मुखिया पद का चुनाव में कड़े टक्कर के बाद प्रमोद ठाकुर ने जीत का सेहरा अपने नाम करने में सफल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यहां चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक मुखिया प्रत्याशी का निधन होने की वजह से पिछले वर्ष चुनाव स्थगित हो गया था। पंचायत उपचुनाव के साथ इस पंचायत के मुखिया पद के लिये चुनाव के लिये 25 मई को मतदान हुया और 27 मई को भगवानपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रातः10 बजे मतगणना शुरू किया गया।
मुखिया पद के दो उम्मीदवार निवर्तमान मुखिया सुनील सिंह और प्रमोद ठाकुर के बीच मतगणना के दौरान बहुत ही कसमकश थी, लेकिन अंतिम राउंड की मतगणना के बाद प्रमोद कुमार ठाकुर को मुखिया पद पर लगभग 90 मतों से विजयी घोषित किया गया।
प्रमोद ठाकुर के निर्वाचित होने के बाद उनके समर्थकों में काफी जोश था। नव निर्वाचित मुखिया ठाकुर को उनके समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। भगवानपुर प्रखंड कार्यालय से सराय बाजार होते हुए नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद ठाकुर का विजयी जुलूस उनके महमदाबाद पंचायत पहुंचा।
जहाँ पंचायत वासियों ने अपने नए मुखिया का स्वगत किया। ज्ञात हो कि, नव निर्वाचित मुखिया ठाकुर अपने क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते रहे हैं। पूर्व में वे जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
![]()













Leave a Reply