Advertisement

उभरती प्रतिभा को नजरंदाज कर रही है मौजूदा सरकार-प्रकाश सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता प्रकाश सिंह ने जेएसएससी में हुए महा घोटाले में झारखंड सरकार की भूमिका की निंदा की है।

जेएसएससी पेपर लिक मामले में सरकार की निंदा करते हुए भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने 5 मार्च को एक भेंट में कहा कि मौजूदा सरकार उभरती प्रतिभा को नजरंदाज करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि काफी मशक्क़त के बाद भी अभ्यर्थियों को कोई विकल्प इस सरकार में नजर नहीं आ रहा है।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि पिछली बार भाजपा की रघुवर दास की पूर्ण बहुमत सरकार ने सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का काम किया था। इंडी गठबंधन के सभी विधायक व् मंत्री सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए है।

उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान सोरेन सरकार के रवैया से तंग जनता पुनः एक बार भाजपा समर्थित राजग गठबंधन को बहुमत से सरकार में लाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि बेरमो क्षेत्र में भी जनता का मुझे पूरा प्यार मिल रहा है। पार्टी ने अगर मौका दिया तो बेरमो से परिवारवाद को जड़ से खत्म करने का काम करूंगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *