Advertisement

कला संगम के चुनाव में पुनः अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय व सचिव सतीश कुन्दन

— कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह और नए संरक्षक बने डॉ विकास लाल

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। कला संगम के तीन वर्षीय कार्यकाल का चुनाव होटल मिडवे ग्रीन कर्णपुरा हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र बगड़िया, अजय कुमार सिन्हा मंटू और सतविंदर सिंह सलूजा थे। तीनों की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया।

सर्वसम्मति से संरक्षक में पदेन संरक्षक उपायुक्त एवं संरक्षक अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ सात सदस्यीय संरक्षक का चयन किया गया, जिसमें चंद्रमोहन प्रसाद, राजेन्द्र बगड़िया, अजय कुमार सिन्हा मंटू, सतविंदर सिंह सलूजा, श्रेयांस जैन, प्रोफेसर विवेकानंद और डॉ विकास लाल चुने गए।

अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सचिव सतीश कुन्दन, सह सचिव मदन मंजर्वे, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, सुजय कुमार गुप्ता, संयोजक चुन्नूकांत, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, मुख्य सलाहकार विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, बिनोद शर्मा, संगीत प्रभारी अरित चंद्र, नाट्य प्रभारी नीतीश आनंद, साहित्य प्रभारी डॉ अनुज कुमार, नृत्य प्रभारी श्रीमती दिव्या सहाय चुने गए।

सभी चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव के बाद भावी कार्यक्रम तय किए गए। स्व. नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत संगीत प्रतियोगिता सीजन 12 का आयोजन 28-29 सितंबर को किया जाएगा। इसका ऑडिशन 15 सितंबर अधिवक्ता संघ भवन में लिया जाएगा। इसी दिन शाम को नाटक भुनेश्वर दर भुनेश्वर का मंचन किया जायेगा।

बैठक में चयनित संरक्षक व पदाधिकारियों के अलावा, शिलधर प्रसाद, नयनदीप सिन्हा, रविश आनंद, शुभम कुमार, आकाश, विकास रंजन, सिद्धांत रंजन, सुमित कुमार, नेहा सिन्हा सृष्टि गिरि, इंद्रजीत, कविन्द्र भट्टाचार्य, सुनील लाभ, अनिल चंद्रवंशी, संस्कृति आनंद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *