Advertisement

वर्गमूल की शूटिंग करने बक्सर पहुंचे प्रकाश भारद्वाज

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जाने माने फिल्मकार प्रकाश भारद्वाज बिहार की माटी से जुड़े कलाकारो को लेकर इन दिनो फिल्म वर्गमूल बना रहे हैं।

बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी और फिल्मकार प्रकाश भारद्वाज इन दिनों बक्सर में वर्गमूल फिल्म की शूटिंग करने आये हैं। फिल्म वर्गमूल में सत्यकाम आनंद, शिवांक चौधरी की मुख्य भूमिका है।

प्रकाश भारद्वाज फिल्म वर्गमूल अजय कुमार के साथ मिलकर बना रहे हैं, जबकि दीपक असर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म वर्गमूल ओटीटी प्लेटफार्म के लिये बनायी जा रही है। अनुराग कश्यप और प्रकाश झा की निर्देशन शैली से प्रभावित प्रकाश भारद्वाज ने मॉस्टर ऑफ सिनेमा की डिग्री हासिल की है।

प्रकाश भारद्वाज ने वर्ष 2011 से वर्ष 2013 तक हंगामा डॉट कॉम में कंटेट हेड के तौर पर काम किया।इसके बाद उन्होने नेक्सट इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की, जिसके तहत उन्होने करीब 200 फिल्मों की मार्केटिंग की।

उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी का सोशल मीडिया हैंडल किया है। उन्होंने सोनी म्यूजिक, धर्मा, रिलायंस और पैनोरमा स्टूडियो के साथ भी काम किया है। प्रकाश भारद्वाज ने वर्ष 2018 में वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा का निर्माण किया, जिसे प्रकाश झा ने होस्ट किया। इसके बाद प्रकाश भारद्वाज ने मधु साह और अनिल जार्ज को लेकर एक फिल्म निर्देशित की, जो अभी प्रदर्शित नहीं हुयी है।

शूटिंग के दौरान प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि फिल्म वर्गमूल में बिहार से जुड़े कलाकार और प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को मौका दिया गया गया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही तीन फिल्में बनाने जा रहे हैं, जिनकी शूटिंग नवंबर में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *