एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ बोकारो की एक बैठक 3 नवंबर को जैनामोड़ धर्मशाला में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर की गयी। अध्यक्षता शेखर प्रजापति ने की।
बैठक में सामुहिक रूप से निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी दलों ने प्रजापति समाज को दरकिनार किया है। समाज गांव की ओर जाकर आम जनों की राय के आधार पर आगे निर्णय लेगी। कहा गया कि बोकारो जिला के गोमिया, बेरमो, बोकारो तथा चंदनकियारी (चारो) विधानसभा में एक एक टीम बनाया जाएगा।
अपने प्रजापति समाज के गणमान्य जनों की राय के बाद ही ठोस कदम उठाया जायेगा। कहा गया कि जो दल हमे ठगा समाज मिलकर उसको अपने विधान सभा से बाहर करेंगे। इसे लेकर अगले 10 दिन बाद फिर जिला समिति की बैठक होगी।
बैठक में मुख्य रूप से शंकर महतो, सुचंद महतो. शेखर प्रजापति, जीवन जगन्नाथ, हीरालाल प्रजापति, सुजीत प्रजापति, अजय प्रजापति, दुलेश्वर प्रजापति, सदानंद प्रजापति, संतोष प्रजापति, फनीभूषण प्रजापति, संजय प्रजापति, नेपाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, रामलाल प्रजापति, जानकी प्रजापति, बाल मुकुंद, सत्य नारायण प्रजापति, अनिल महतो के अलावे दर्जनों प्रजापति समाज के सैकड़ो सदस्यगण उपस्थित थे।
103 total views, 1 views today