राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर को स्थानीय डीवीसी +2 (जमा दो) उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिट इंडिया, स्वच्छता फ्रीडम रन 0.6 के बैनर तले प्रभात फेरी निकाली।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार की अगुवाई में शिक्षक सुकेश प्रजापति, रमेश कुमार के संचालन में प्रभात फेरी डीवीसी विद्यालय से प्रारम्भ हो कर बोकारो थर्मल के झारखंड चौक, फुटबॉल ग्राउंड, हॉस्पिटल मोड़ होते विद्यालय पहुंची। प्रशासनिक भवन के समीप अधिकारियों व कर्मचारियों ने छात्रों का हौसला अफजाई कर उत्साहवर्धन किया। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्रा व् शिक्षकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply