Advertisement

गुरु नानक देव के 555वें जन्मोत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर 25 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुष और महिला शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी में साध-संगत सबद गाते श्रद्धालूगण चलते रहे। गुरु नानक की वडियाई सिमर, नानक घर के गोले, है तन मन वसया सोई, सुख तेरा दित्ता लाए शब्दों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में प्रफात फेरी को लेकर काफी उत्साह था। प्रभात फेरी बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जवाहर नगर गुरुद्वारा से निकल कर फिल्डकयारी होते हुए सुभाषनगर चौक पहुंची।

इस अवसर पर भाजपा नेता शनि सिंह ने साथ संगत के लिए चाय नाश्ता का प्रबंध किया। इसके बाद गुरूद्वारा मे लंगर का आयोजन किया। प्रभात फेरी मे भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व अर्चना सिंह सहित कमिटी के उपाध्यक्ष शरण सिंह राणा, तरसेम सिंह, लैना सिंह, विवेक चतुर्वेदी, प्रताप सिंह, मनोज जैना, मंचु सिंह सहित काफी संख्या मे स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *