Advertisement

मौत को आमंत्रित कर रहा है पेट्रोल टंकी के सामने की गड्ढानुमा सड़क

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा भट्टी साई से नोवामुंडी जाने वाले मार्ग स्थित पेट्रोल टंकी के सामने की सड़क पर उभरी गड्ढा मौत को आमंत्रित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार कीचड़ में सड़कों के सामने बनी गड्ढे अस्वाभाविक रूप से किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। विगत 10 महीनों से लगातार उसी स्थिति में गड्ढा दिन प्रतिदिन और गहरा होता जा रहा है। यह पूरी तरीके से बड़ाजामदा क्षेत्र से गुवा आने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

उक्त मसले को ध्यान आकृष्ट करते हुए बड़ाजामदा क्षेत्र के समाजसेवी अरविंद चौरसिया ने अविलंब गड्ढे के भराव एवं मरम्मत की मांग के साथ सड़क के जीर्णोद्धार की अपील जिला प्रशासन से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *