Advertisement

होटल व्हाइट स्टार में औचक निरीक्षण में शक्तिवर्धक दवा बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ के होटल व्हाइट स्टार में पुलिस द्वारा 27 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार निरिक्षण के क्रम में होटल से आपत्तिजनक चीजे बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार गोमियां मोड़ स्थित होटल व्हाइट स्टार में सर्किल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने 27 अप्रैल की दोपहर औचक निरीक्षण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गोमियां के विभिन्न होटल एवं लॉज में निगरानी एवं निरीक्षण की जा रही है। उसी क्रम में वे होटल व्हाइट स्टार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने होटल के पीछे बने चार कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

उसमें शक्तिवर्धक दवाइयां भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि दवा जनरल है या शक्ति वर्धक। जांच के उपरांत ही उन्होंने होटल संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही।

वही होटल संचालक ने कहा कि वे नियमों का पालन कर ही रूम किराए पर देते हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व बीते 29 मार्च को गोमियां मोड़ के एक लॉज से संदिग्ध हालत में दो महिला एवं चार पुरुष पकड़े गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मौके पर गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक सिंह के अलावा थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) संजय मंडल सहित अन्य पुलिस के महिला पुरुष जवान मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *