Advertisement

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्टर सेंसर के लिए प्रेषित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्टर सेंसर के लिए भेजा गया हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में लगभग पूरा हो गया हैं।

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्टर पास होने के बाद फिल्म बहुत जल्द सेंसर के लिए भेजा जाएगा। इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशो को सुन्दर प्रस्तुति दी गई है। इस फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी आवाज दी है। गीत संगीत की रिकार्डिंग अशोक होंडा स्टूडियो मुंबई में हुई है।संगीतकार अजय मिश्रा है।

उक्त फिल्म के निर्देशक बिमल कुमार मिश्र और निर्माता गजानंद पाठक है। इस फिल्म में झारखंड के हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया है। यह एक प्रेरणा दायक, अध्यात्म और मनोरंजन से परिपूर्ण फिल्म है। फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *