Advertisement

फिल्म जगतगुरू श्रीराम कृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में शुरू

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म जगतगुरू श्रीराम कृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में चल रहा है। फिल्म का एडिटिंग और डबिंग पूरा हो चुका है। अब वीएफएक्स और डीआई का काम मुंबई में चल रहा है।

ज्ञात हो कि, इस फिल्म की सूटिंग झारखंड में किया गया है। जिसमें यहां के कलाकर अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा, चांदनी झा, मनोज पांडेय, गजानंद पाठक, दीपक घोष एवं अन्य कई कलाकरों ने अभिनय किया है।

जानकारी के अनुसार इस फिल्म में देश के ख्याति प्राप्त गायक एवं गायिकाओं ने अपनी आवाज दी है। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, गायक सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने बहुत ही सुन्दर गीतों को गाया है।

इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई के स्टूडियो में चल रहा है। फिल्म के संगीतकार अजय मिश्रा ने संगीत दिया है। इस फिल्म के निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र है।धर्म, अध्यात्म, योग और ध्यान पर आधारित श्रीराम कृष्ण परमहंस के जीवन पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ – साथ जीने की कला भी बताती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *