Advertisement

गुवा पोस्ट ऑफिस का पोस्ट मास्टर ₹2 करोड़ गबन कर फरार

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा रेलवे मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर द्वारा 2 करोड़ रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप खाता धारकों ने लगाया है।

मामले की छानबीन के दौरान 27 जुलाई को वर्तमान पोस्ट मास्टर विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि गुवा पोस्ट ऑफिस में खाता धारकों का पैसे की गबन हुई है। इससे पूर्व पोस्ट मास्टर विकास चंद्र कुलिया द्वारा रुपयों की गबन की गई है। घटना की जानकारी तब सामने आई जब 35 खाता धारकों ने अपने पैसे निकालने के लिए गुवा पोस्ट ऑफिस पहुंचे। पिछले पोस्टमास्टर के द्वारा खाता धारकों के फिक्स्ड डिपॉजिट करने आए खाता धारकों को डुप्लीकेट पासबुक बनाकर दे दी गई है।

जांच करने के बाद पता चला कि जितने भी खाता धारक आरोप लगाए हैं, उन सब की जमा राशि पोस्ट ऑफिस के सिस्टम पर अंकित नहीं है। साथ ही खाता धारक पैसे की निकासी करने आने पर फार्म पर हस्ताक्षर कर ली जाती थी और उन्हें कहा जाता था कि शाम को आकर पैसे ले जाना, जहां खाताधारक 10 हजार रुपए निकालने के लिए हस्ताक्षर करते थे, वही पोस्ट मास्टर द्वारा उसमें 1 लाख रुपए रकम भरकर निकासी कर ली जाती थी। फिलहाल अभी 35 खाता धारकों ने अपनी जांच कराई है जिसमें सभी खाता धारकों का लगभग 90 लाख रुपए यह का गबन किया गया है।

ऐसे और भी खाता धारक है जिससे यह रकम लगभग दो करोड़ तक पहुंच जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान पूर्व पोस्टमास्टर कुलिया का ट्रांसफर चिरिया पोस्ट ऑफिस में हुआ है। गुवा पोस्ट ऑफिस से तबादला होने के बाद से अभी तक पोस्ट मास्टर चिरिया पोस्ट ऑफिस में जॉइनिंग नहीं किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *