Advertisement

क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिए शिक्षा प्रेमी निसार अहमद का सकारात्मक प्रयास

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। शिक्षा के विकास के लिए समर्पित पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी क्षेत्र के शिक्षा प्रेमी निसार अहमद काफी सक्रिय रहे हैं।

शिक्षा प्रेमी निसार ने 6 नवंबर को शिक्षा के विकास के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले एवं उनका शैक्षणिक विकास के लिए उनका सकारात्मक प्रयास शुरू से ही जारी रहा है।

ज्ञात हो कि इंटर कॉलेज नोवामुंडी को विकसित व स्थापित करने के लिए प्रारंभ से ही उन्होंने क्षेत्र के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं वर्तमान सांसद गीता कोड़ा के साथ अहम भूमिका निभाई है। कॉलेज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व निगरानी हेतु उन्हें निकाय बुद्धिजीवी कोटे के सदस्यता के साथ कॉलेज का कैसियर मनोनीत किया गया है। शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार के कारण सदैव बच्चों की समस्याओं के निराकरण में उनकी दिलचस्पी रही है।

ट्राईबल बेल्ट होने के कारण नोवामुंडी में शिक्षा के प्रति बच्चों में शिक्षा का महत्व बताने हेतु उनका सदैव स्कूलों में भ्रमण होता रहता है। प्रारंभ सें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का उन्हें सानिध्य मिलता रहा है। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़कर क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार व प्रसार कार्य कर रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *