विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लगातार तीन दिनों की भारी बारिश के कारण गरीब का खपरैल घर ढह गया। गरीब अपने परिवार को लेकर आशियाने की तलाश में है। स्थानीय मुखिया ने रहने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है।
गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत के बंगाली टोला में बीते दिनों भारी बारिश की वजह से संजय लाह का खपरैल घर पूरी तरह से ढह गया। रहने के लिए उसके पास और कोई जगह नहीं होने से पुरे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। घर ढहने से खाने पीने की चीजें नष्ट हो गई। साथ ही घर के सामानों को भी क्षति पहुंची।
जानकारी के अनुसार संजय लाहा और उनकी पत्नी कागज का ठोंगा बना कर अपना जीवन यापन करते है। यह गरीब परिवार कई बार प्रधानमंत्री आवास की गुहार लगा चुके हैं। जब तक उन्हें आवास मिलता उससे पहले ही उनका घर गिर गया।

इस संबंध में साड़म पश्चिमी पंचायत के मुखिया शोभा देवी ने 14 सितंबर को बताया कि उन्होंने इसकी सूचना गोमियां सीओ संदीप अनुराग टोपनो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार को दी है।
मुखिया ने कहा कि तत्काल संजय लाह को रहने के लिए पंचायत भवन में वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। जब तक कोई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक वह वहां रह सकते हैं। इसके अलावा खाने के लिए सूखा अनाज देने की बात कही।
![]()












Leave a Reply