सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है।
इस संदर्भ में किरीबुरू पूर्वी मुखिया, संयोजक जगन्नाथपुर विधानसभा सह भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा एवं नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने निष्कर्ष निकाला कि माइंस बंदी के कारण बड़ाजामदा, नोवामुंडी, बराईबुरु एवं गुवा क्षेत्र में पूरी तरीके से आर्थिक मंदी की स्थिति बन गई है। पूरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी छा गई है। रहिवासियों को अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहीं ट्रक मालिक व ड्राइवर खलासी भी सड़क पर आ गए है।
इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंप प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने मंत्री से अपील कर बताई कि खदान बंद होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और रहिवासियों के आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।
बैठक में बोकना गांव के मुंडा विक्रम चाम्पिया, किरीबुरू पूर्वी मुखिया मंगल गिलुवा, मुंडा कानूराम देवगम, मुंडा कुसू देवगम, उप मुखिया रमेश हांसदा, मुंडा रोमा सिद्धू, सोनापी गांव की मुंडा प्रीति सुरीन, समूह हांसदा, धर्मेंद्र गुप्ता, रूपा खान, बुधराम पूर्ति, जुनू पूर्ति सहित 30 गांव के ग्रामीण, मुंडा, मानकी, ट्रक मालिक, ड्राइवर, खलासी तथा मजदूर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply