Advertisement

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में किया गया पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ के पुराने भवन में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने भी 22 जनवरी को भगवान राम की पूजा अर्चना की। यहां जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली की जय घोष से गूंज उठा पूरा अधिवक्ता संघ भवन, जब अधिवक्ता व् अधिवक्ता लिपिकों ने नारे लगाए।

मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह की लहर है। इसी कड़ी में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने भी भगवान राम की पूजा अर्चना की। इस बारे में गुरदास अड्डी ने बताया कि आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है। इसी को लेकर यहां के तमाम अधिवक्ता तथा अधिवक्ता लिपिकों ने भी भगवान राम का पूजा अर्चना किया।

अड्डी ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देख रहे हैं। आज पुरा देश राम मय हो गया है और हम सभी श्रद्धा अर्पण करने के लिए पुजा किया। इस अवसर पर पुजारी सुरेश कुमार तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी और बबलू झा द्वारा पूजा संपन्न कराया गया।

मौके पर नंद किशोर प्रसाद, अजीत कुमार लाल, अवधेश प्रसाद, उज्जवल मुखर्जी, सुभाष कटरियार, प्रदीप कुमार वर्मा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेश प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, प्रेमन शर्मा, मनबोध डे, अर्जुन सिंह, बैद्यनाथ शर्मा, भुनेश्वर महतो, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, पंकज सिंह, बलेश्वर ठाकुर सहित कई अधिवक्ता तथा अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *