प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र की 26 सितंबर को पंचम दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के सार्वजनिक मंडपवारी चौक स्थित श्रीदुर्गा मंदिर तथा पूजा परिसर की सजावट सार्वजनिक पूजा कमेटी द्वारा रंगीन तथा वेपर लाइटों से किये जाने पर पूरा प्रांगण जगमगाने लगा है।
संध्या होते ही छोटे बच्चों की समूह दौड़ने व खेलने का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। मंदिर में नित्य श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा की जा रही है। मां की संध्या आरती में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, ग्रामीण प्रतिनिधि, समाजसेवी, बच्चे, युवक, युवतियां नित्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर मां की संध्या आरती में सम्मिलित हो रहे हैं।
मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, शिक्षक विवेक मिश्रा, संजय मिश्रा, राम कपरदार, भोला डे, उत्तम मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, चंचल जायसवाल, निताई रजवार, संतन मिश्रा, अंगेज मिश्रा, संतोष नायक, हरनारायण जायसवाल, हिमाचल मिश्रा, बैजनाथ पाल, राजकुमार जायसवाल उर्फ मुन्ना, भाटी ठाकुर, प्रताप मिश्रा, मनी मिश्रा, दिनेश रजवार, राजीव मिश्रा, सुलू मिश्रा सहित बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply