Advertisement

प्रथम सोमवारी पर कथारा चार नंबर शिव मंदिर में पूजा व् साड़ी वितरण कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर 14 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र की तरक्की की कामना की।

इस अवसर पर श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की संध्या कथारा चार नंबर शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी शंभु कुमार झा सहित लगभग दर्जनभर सीसीएल अधिकारी, स्थानीय ओपी प्रभारी आदि ने भगवान शिव का विधिवत् तरीके से पूजा की। मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, सोनू कुमार पांडेय द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया गया। मौके पर पीओ एस. के. झा, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, जीएम के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, विजय यादव आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष जब जब वे कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक बनकर योगदान दिया था, तब इस मंदिर प्रांगण से कथारा क्षेत्र के उत्पादन उत्पादकता का श्रीगणेश किया था। तब क्षेत्र में उत्पादन की स्थिति अच्छी नहीं थी। बाबा भोले शंकर तथा यहां स्थापित तमाम देवी, देवताओं के आशीर्वाद से क्षेत्र तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। क्षेत्र का उत्पादन भी पहले से बेहतर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज एक वर्ष पूरा हुआ। पिछले वर्ष इससे काफी कम बारिश के बावजूद कथारा कोलियरी कोयला उत्पादन के मामले में काफी कम था। कहा कि पिछले वर्ष लगभग 500 मिलिमीटर जबकि इस वर्ष अभीतक एक हजार बीस मिलिमीटर बर्षा होने के बाद भी पिछले वर्ष से 31 प्रतिशत उत्पादन में ग्रोथ है। यह सब नये परियोजना पदाधिकारी जो भगवान शंभु के नाम के है, उनके लगन, अच्छी सोंच, कामगारों के मेहनत, सभी यूनियन के प्रतिनिधियों, अधिकारी गण एवं यहां के स्टेक होल्डर का सहयोग के चलते ही अपने टारगेट को पूरा करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को जितना जल चढ़ाया जाए वह कम ही है। हमें परीक्षा में सफल होना है।

पहली सोमवारी में सभी माता बहनों को भगवान शिव की आशीर्वाद यही मेरी कामना है। परियोजना पदाधिकारी झा ने कहा कि उनके साथ हमेशा ही कोलियरी से जुड़े स्टेक होल्डर, आधिकारी, यूनियन, कर्मियों तथा कोल इंडिया प्रबंधन का साथ रहा है। वे भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं। साथ हीं मंदिर प्रांगण की इतनी बेहतर व्यवस्था के लिए यहां के मंदिर कमेटी को साधुवाद देते है। कहा कि पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी जिस तरह से मंत्रोच्चारण कर रहे थे एहसास हुआ कि हम अपने मंजिल को अवश्य प्राप्त करेंगे। ओपी प्रभारी ने भी मंदिर कमेटी के तमाम जनों को साधुवाद दी।

वहीं संचालन कर रहे अजय कुमार सिंह ने महाप्रबंधक के अलावा तमाम अधिकारियों का मंदिर प्रांगण में आने पर साधुवाद दिया। मौके पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अधिकारी एसबीएन सिंह, सूर्यभूषण, आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, विजय यादव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, तपेश्वर चौहान, राजेश पांडेय, एनके त्रिपाठी, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, भरत प्रसाद मेहता, कमल कांत सिंह, विजय नायक, पंचराम, शशि कुमार, हेमंत कुमार, गोपाल राम, रंजय कुमार सिंह, महिला नेत्री खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह, अनीता सिन्हा, समाजसेविका सुनीता सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

मौके पर कार्यक्रम के पश्चात महाप्रबंधक सहित गणमान्य जनों तथा प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा क्षेत्र के गरीब महिलाओं के बीच श्रमिक नेता द्वारा उपलब्ध साड़ी का वितरण किया गया। लगातार बारिश के व्यवधान के बावजूद बड़ी संख्या में आसपास के रहिवासी मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *