प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही राजनीति का उद्देश्य है। उक्त बातें सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय सदस्य मृणाल कान्ति देव ने अपने 78वें जन्मदिन के अवसर पर 29 अगस्त को पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक दलों के नेतागण इस उद्देश्य से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति सच्चे अर्थो में देश सेवा है। इसे नेताओं को समझने की जरूरत है।
देवी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ लोहिया के टिकट पर वे बोकारो जिला के हद में गोमियां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
इसके लिए इंडिया महागठबंधन से सीटों के तालमेल के लिए वार्ता की जायेगी। वार्ता सकारात्मक नही होने पर उनकी पार्टी झारखंड की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो गोमियां विधानसभा क्षेत्र के झुमरा पहाड़ पर एक उच्चस्तरीय अस्पताल खोला जाएगा। कसमार और तेनुघाट में आईटीआई की पढ़ाई शुरू कराया जायेगा। तेनुघाट महाविद्यालय को अंगीभूत कराया जायेगा।
होसिर मध्य विद्यालय को अपग्रेड कराया जायेगा। प्रत्येक गरीब बच्चियों के विवाह हेतु सरकारी मद से इक्यावन हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। तेनुघाट डैम से एक लाख एकड़ भूमि में सिंचाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मेरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित है। मेरे घर के दरवाजे गरीबों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। बताते चले कि मृणाल कान्ति देव के 78वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
![]()













Leave a Reply