Advertisement

मांझीटांड़ की सरस्वती मुर्मू की संदिग्ध मौत की जांच करेगी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के लावागढ़ा मांझीटांड़ रहिवासी प्रकाश टुडू की 20 वर्षीय पत्नी सरस्वती मुर्मू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सरस्वती का विवाह पिछले वर्ष मई माह में हुआ था।

मृतका का मायका गोमिया प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र के दाराह बेड़ा गांव में है। घटना बीते 7 जुलाई देर रात की बतायी जा रही है। मृतका के ससुर ईशर मांझी ने बताया कि 8 जुलाई की सुबह जब सरस्वती घर से बाहर नहीं आई तो उसे उठाने के लिए घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि सरस्वती ने कपड़े के रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों के अनुसार मृतका रात्रि में अपने पति से मोबाइल में बात कर रही थी। उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के मायके को सूचना मिलने के बाद परिजन आए और देखकर चले गए। मृतका 8 महीने की गर्भवती बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पेटरवार पुलिस के अनुसार शव को 9 जुलाई को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। मृतका की मौत के कारणों को लेकर परिवार में गहरी चिंता और कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद घटना की जांच करने की बात कह रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *