Advertisement

माओवादियों के नापाक मंसुबे पर पुलिस ने पानी फेरा

सर्च अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन में एक जुलाई को सुरक्षा बलों के जवानों ने गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में मधुबन थाना क्षेत्र के करमगड्डा और टेसांफूली के बीच सड़क किनारे झाड़ियों तथा पुलिया से चार केन बरामद किया। इस दौरान बम डिफ्यूज टीम ने चारों केन बम को जंगल में सूनसान क्षेत्र पहाड़ी इलाका में डिफ्यूज (Diffuse) कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के एएसपी को मिले गुप्त सूचना पर सर्च ऑपरेशन में गिरिडीह पुलिस को यह सफलता मिली। नही तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने काफी प्लानिंग कर झाड़ियो के भीतर 10-10 किलो के चारों केन बम को कुछ दूरी पर छिपा कर रखा था।

यही नही चारों केन बम सक्रिय मोड में थे। जिसे बड़ी सावधानी के साथ सुरक्षा बल के द्वारा सतकर्ता से डिफ्यूज किया। एएसपी गुलशन तिर्की के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान एंटी सर्च ऑपरेशन में माओवादियों की तलाश में थे। इसी दौरान एएसपी को मिले गुप्त सूचना के बाद सर्च आॅपरेशन की टीम करमागड्डा और टेसांफूली जंगल के उसी इलाके की ओर मूवमेंट कर गयी जहां माओवादियों ने चारों केन बम प्लांट कर रखा था।

चारों बम डिफ्यूज करने के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में घेराबंदी कर माओवादियों की तलाश फिर शुरु कर दिया है। वैसे माओवादियों के प्लानिंग को गिरिडीह पुलिस ने यह दुसरी बार नाकाम किया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही पुलिस द्वारा पीरटांड के इलाके में भी बम डिफ्यूज किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *