Advertisement

पुलिस टीम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पेटरवार थाना की पुलिस टीम द्वारा 17 मार्च को अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी सहित दर्जनों बूथों का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र मुर्मू एवं जेएस बोईपाई ने अंगवाली राजकीय मध्य विद्यालय, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सहित कई विद्यालयों में स्थापित होने वाले बूथों का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने मतदान केंद्रों की पेयजल, शौचालय, विद्युतापूर्ति व्यवस्था सहित कक्षों का भी अवलोकन किया। पुलिस टीम के दौरे के क्रम में अंगवाली मध्य विद्यालय में उपस्थित उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने यहां सभी सुविधाओं की जानकारी से टीम को अवगत कराया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *