Advertisement

आंदोलन व् जुलूस को ले पुलिस ने माले नेता के घर को घेरा, रहिवासी परेशान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा में समस्तीपुर आगमन पर जुलूस निकालकर मांग पत्र सौंपने की सूचना पर पुलिस ने 28-29 जनवरी की रात्रि लगभग 1.30 बजे समस्तीपुर शहर के विवेक -विहार मुहल्ला स्थित भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह के घर का घेराव कर दिया है, जिससे मुहल्ले के रहिवासी परेशान है।

बताया जाता है कि पुलिस द्वारा माले नेता से जुलूस व् प्रदर्शन के बावत की गयी तैयारी को लेकर लंबी पूछताछ की है। इस दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों से फोन से मशविरा करते रहे। वहीं माले नेता की पत्नी सह माले नेत्री बंदना सिंह, पुत्र व् पुत्री भी पुलिसिया पूछताछ में उनके साथ खड़े रहे। बताया जाता है कि संभवतः वहां लगे सीसीटीवी पर नजर पड़ते अथवा उपरी अधिकारी से वार्तालाप के बाद पुलिस ने माले नेता सिंह से कहा कि वे मुख्यमंत्री के इंटरनल सेक्यूरिटी हैं। चलते हैं, सुबह बात करेंगे।

उक्त घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह से रात्रि में घर घेर कर, सोये व्यक्ति और मुहल्ले के रहिवासियों को परेशान करना कहां तक उचित है। इससे मुहल्लावासियों में संशय भी फैला है। उन्होंने कहा कि जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को स्मार पत्र देने की सूचना के बरखिलाफ मुख्यमंत्री का इंटरनल सेक्यूरिटी 1.30 बजे रात्री मेरे घर को घेर कर पूछताछ फिर सुबह देखते हैं, कहकर चले गये और कोई बात नहीं। कहा कि 29 जनवरी को इस घटना के खिलाफ समस्तीपुर के चांदनी चौक से 10.30 बजे आइसा के बैनर तले जुलूस निकालकर मांग पत्र जरुर सौंपा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *