Advertisement

माहेर संस्था में थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। अनाथ व् बेसहारा को आसरा देनेवाले माहेर संस्था में 24 फरवरी को थाना प्रभारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित जनों को थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा के विषय पर जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला के हद में गोमिया प्रखंड के आईईएल कस्वागढ़ स्थित माहेर संस्था में पुलिस आपकी मित्र है के तहत गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा अनाथ बच्चों के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्हें उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

बताया जाता है कि थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को सरल भाषा में समझाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या भय की स्थिति में वे तुरंत अपने अभिभावक, शिक्षकों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करने के लिए डायल 112 में संपर्क कर सकते है। साथ ही संस्था के बच्चों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। खेल सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ गई। मौके पर संस्था के संचालको को थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *