Advertisement

दसवीं कक्षा के छात्रों को थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सुदूरवर्ती जागेश्वर विहार थाना प्रभारी ने दसवीं कक्षा के छात्रों को बेहतर परीक्षा को लेकर शुभकामनाएं दी। एग्जामिनेशन बोर्ड एवं पेन देकर उनका हौसला बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में अति सुदूवर्ती क्षेत्र जागेश्वर विहार के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौगं में 31 जनवरी को जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने दसवीं कक्षा के छात्रों को आने वाली परीक्षा में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को एग्जामिनेशन बोर्ड एवं पेन देकर उनका हौसला बढ़ाया। छात्र-छात्राओं को अच्छे से परीक्षा देने और अच्छे अंकों से पास होने की भी बात कही, साथ ही कहा की मेहनत करने से इंसान बड़ी से बड़ी सफलता पा लेता है। जो जितना सफल होता है, उसकी मेहनत भी उतनी ही बड़ी होती है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *