Advertisement

चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने को थाना प्रभारी ने महिलाओं के साथ की वार्ता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदताओं को रोकने के लिए बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने एक सितंबर को फुसरो स्थित ब्लॉक कॉलोनी की महिलाओं के साथ वार्ता की।

वार्ता के दौरान थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि व चोरी रोकने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाए। कहा कि किसी भी तरह की घटना हो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस आपकी सेवा के लिए 24.घंटे तैयार है।

थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के सभी मुहल्ले मे चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम दिन- रात गश्त कर रही है। कहा गया कि रात मे बाइक से पुलिस पेट्रोलिंग करेगी, ताकि और चोरी की घटनाएं न हो सके। चोरी की घटनाओं की रोकथाम लगाने के लिए स्थानीय रहिवासी भी सतर्क हो गए है।

इस अवसर पर पूर्व नप सह भाजपा नेता कृष्ण कुमार सहित प्रशांत सिंह, पिंकू गुप्ता, सुशीला देवी, गीता देवी, नमिता देवी, पिंकी सिंह, सविता देवी, रेणु देवी, संयुक्ता देवी, आशा देवी, रेणु देवी आदि मौजूद थे।

पिछले कुछ समय से हो रही है चोरी

बेरमो थाना क्षेत्र की बात करें तो पिछले कुछ समय से यहां चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। जबकि इन घटनाओं के बाद आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए और कई अपराधियों तक पहुंचने में भी कामयाब हुई। कई आरोपित गिरफ्तार किए गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *