Advertisement

अवैध पार्किंग को पुलिस तत्काल हटाये अन्यथा आंदोलन-भाकपा माले

सड़क पर बेतरतीब वाहन पार्किंग से जाम के साथ दुर्घटना की बढ़ती समस्या-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित शहर की लगभग सभी सड़कों पर वाहनों का बेतरतीब पार्किंग से सड़क जाम के साथ दुर्घटना की समस्या बढ़ रही है। इसे लेकर भाकपा माले ने मोर्चा खोल दिया है।

यूं तो समस्तीपुर शहर के सभी मुख्य मार्गों के अलावा खासकर मोहनपुर रोड स्थित माॅल के समीप सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। वाहन चालक समेत आमजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पर रहा है। यहां पुलिस-प्रशासन सिर्फ फूटपाथी दुकानदारों, झुग्गी-झोपड़ी वासियों को जाम का जिम्मेवार मानकर बुलडोजर से उजाड़ने पर तुली है। यह पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। इसके खिलाफ उजाड़े गये रहिवासियों को पुनर्वास की मांग को लेकर भाकपा माले अन्य संगठनों को साथ लेकर निर्णायक संघर्ष चलाने को बाध्य होगी।

उक्त बातें भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 30 नवंबर को सड़क पर वाहनों का अवैध पार्किंग स्थल का जायजा लेने के बाद कही
माले नेता सिंह ने कहा कि समस्तीपुर शहर के सभी मुख्य मार्गों सहित खासकर मोहनपुर रोड में जितने भी शॉपिंग माॅल, मेगा मार्ट या फिर छोटे-बड़े दुकान हैं, किन्हीं के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

सभी जगह सड़क पर हीं वाहनो की पार्किंग की जा रही है। इससे सड़क पर जाम तो लगती ही है साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है। कहा कि पुलिस-प्रशासन इसका स्थायी समाधान करने के बजाय कान में तेल डालकर सोई है। उन्होंने मांग किया है कि सरकारी एवं निजी स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था की जाये। साथ ही सड़क पर वाहनों का अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाये अन्यथा भाकपा माले अन्य संगठनों को साथ लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *