Advertisement

छेड़खानी व् मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी सन्नी हाड़ी को गिरफ्तार कर 5 दिसंबर को तेनुघाट जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सन्नी हाड़ी को उसके निवास स्थान जारंगडीह से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी व् मारपीट से संबंधित काण्ड संख्या 112/23 के तहत बोकारो थर्मल थाना में मामला दर्ज था। इसके अलावे बोकारो थर्मल जरवा बस्ती रहिवासी मन्नू घासी को भी बोकारो थर्मल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मारपीट करने से सम्बंधित मामला काण्ड संख्या 13/24 के तहत बोकारो थर्मल थाना में दर्ज था। इसकी जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने कि कि अलग अलग काण्डो का अभियुक्त दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई अरविन्द मेहता सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *