Advertisement

कबाड़ में छिपाकर ले जा रहे 12 सौ किलो तांबा को पुलिस ने किया जब्त

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। काले हीरे के शहर झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में अपराधियों का बोलबाला है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन कभी-कभार अपराधियों के खिलाफ दबिश देकर अपनी उपस्थिति का एहसास कराती रही है।
ताजा वाकया धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में तिसरा थाना क्षेत्र का है। जहां बीते 29 मई की देर रात तिसरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झरिया से बलियापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन को शक के आधार पर पकड़ा। वैन में 1200 किलो अवैध तांबा लदा हुआ था। जिसे पुलिस ने वैन सहित जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने वाहन चालक कालू यादव को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उक्त वाहन को जब रोका गया तो उसपर पलास्टिक आदि के कबाड़ लदे हुए थे। जो सामने से नजर आ रहा था। पुलिस ने वाहन से प्लास्टिक के कबाड़ को हटाया तो उसके नीचे 1200 किलो वजन का अवैध तांबा व स्क्रैप छुपा कर रखा गया था। इसके बाद मौके से गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि झरिया बनियाहीर स्थित धर्मेंद्र साव के कचरा गोदाम से पूरा माल लोड किया गया था। जिसे पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात्रि में एक वाहन कबाड़ की आड़ में चोरी का लोहा, तांबा, पीतल आदि खपा रहा है। जिसके बाद तैयारी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक व कचरा गोदाम के मालिक की जानकारी ली जा रही है। जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। वहीं मौके से गिरफ्तार वाहन चालक कालू यादव की कोरोना जांच के बाद 30 मई को उसे धनबाद जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *